आज से रोजाना बढ़ेंगे-घटेंगे पेट्रोल के रेट, बड़ी LED पर होगा डिस्प्ले

आज से रोजाना बढ़ेंगे-घटेंगे पेट्रोल के रेट, बड़ी LED पर होगा डिस्प्ले

आज से रोजाना बढ़ेंगे-घटेंगे पेट्रोल के रेट, बड़ी LED पर होगा डिस्प्ले

अब इंटरनेशनल मार्केट में ईंधन के दामों में आया बदलाव ग्राहकों तक रोजाना पहुंचेगा। ईंधन के दामों का यह अपडेट चंडीगढ़ के सभी पेट्रोल पंपों पर डिस्प्ले होगा।

रेट्स के डिस्प्ले के लिए चंडीगढ़ के 19 पेट्रोल पंप पर एलईडी लगवा दी गईं है। ईंधन के दामों में यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय मार्केट के मूल्यों के अनुसार बदलेंगे। अब तक हर महीने की 15 और 30 तारीख को ईंधन के दामों में बदलाव होता था। यह बदलाव क्रूड के मूल्यों और करेंसी एक्सचेंज रेट्स के आधार पर होता था।

चंडीगढ़ में 41 पेट्रोल पंप हैं। ईंधन के दामों के परिवर्तन का यह प्रोजेक्ट इंडियन आयल कारपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम का है। इसके अंतर्गत सभी पेट्रोल पंप रेट डिस्प्ले के लिए एलईडी लगवा रहे हैं। प्रोजेक्ट की शुरुआत इंडियन आयल, बीपीसीएल, एचपीसीएल में एक मई से हो गई। आईओसी के एक अधिकारी ने बताया कि रोजाना रेट आठ बजे से 12 बजे तक बदले जाएंगे।

आईओसी ने लांच किया एप
जो उपभोक्ता अपने फोन पर ईंधन के रेट का अपडेट चाहते हैं वे इसे एक मैसेज से हासिल कर सकते हैं। उनको इसके लिए 9224992249 आरएसपी और रिटेल आउटलेट का सिक्स डिजिट का कोड टाइप करके भेजना होगा। एक अधिकारी के अनुसार ईंधन के दामों में यह उतार चढ़ाव पांच से दस पैसे के बीच होगा।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*