Ram-Rahim

जौहल का खुलासा, डेरा प्रमुख को थी मारने की योजना

हिन्दू नेता दुर्गा दास गुप्ता कत्ल केस में एन.आई.ए. द्वारा जालंधर से गिरफ्तार किए ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जग्गी जौहल को आज मोहाली स्थित अदालत में पेश किया जहां कोर्ट ने उसे 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पूछताछ दौरान उसने कई खुलासे किए हैं।

एन.आई.ए. के सूत्रों के मुताबिक डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह भी उनके निशाने पर था। उसे मारने की योजना जग्गी जौहल तथा खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के मैंबर हरमिन्द्र सिंह मिंटू ने वर्ष 2012 में तब बनाई थी जब वे दोनों फ्रांस में मिले थे। इसके अलावा कुछ अन्य राजनीतिक व्यक्ति भी उनके निशाने पर थे।

एक अधिकारी ने बताया कि मिंटू की गिरफ्तारी के बाद भी खालिस्तान लिबरेशन फोर्स की ओर से डेरा प्रमुख को मारने की योजना पर काम किया जाता रहा है। इसी के चलते कुछ यूरोपियन देशों से फोर्स के कुछ बड़े लीडर भी जग्गी के संपर्क में थे। मिंटू गत वर्ष नाभा जेल ब्रेक कांड के उन आरोपियों में से एक था जो विक्की गौंडर के साथ जेल ब्रेक करके फरार हो गया था। बाद में मिंटू को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया था। एन.आई.ए. के सीनियर प्रॉसीक्यूटर सुरिन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी जौहल से एन.आई.ए. पूछताछ करेगी। इसके अलावा उसके बैंक खाते भी खंगाले जाएंगे।

एन.आई.ए. ने मांगा था 14 दिन का पुलिस रिमांड

एन.आई.ए. ने अदालत में पेशी के दौरान जग्गी जौहल का 14 दिनों का पुलिस रिमांड मांगा था जिसका विरोध करते हुए जग्गी के वकील ने कहा कि उसके खिलाफ जितने भी केस दर्ज हुए हैं, उनमें सिर्फ आरोप ही लगाए गए हैं लेकिन उसके खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है। पिछले 45 दिनों से जग्गी को रिमांड पर ही लिया जा रहा है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जग्गी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*