Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ दी सलमान खान की बिग बजट फिल्म, कहा- ‘निक मेरे लिए ज्यादा जरूरी’

पिछले काफी समय से प्रियंका चोपड़ा के फिर से बॉलीवुड में लौटने की चर्चा थी। फैंस भी उन्हें फिर से बड़े परदे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन इस बार एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा के सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ से वापसी की चर्चा थी। माना जा रहा था दोनों 10 साल बाद एक बार फिर से साथ दिखेंगे लेकिन अब ऐसा नहीं होने जा रहा है। जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में काम करने से मना कर दिया है।

प्रियंका चोपड़ा के ‘भारत’ छोड़ने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उनके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट लगा है लेकिन निर्देशक अली अब्बास जफर ने तो कुछ और ही संकेत दिए हैं। अली अब्बास जफर ने पुष्टि करते हुए बताया कि ‘भारत’ में अब प्रियंका चोपड़ा काम नहीं कर रही हैैं।

जफर ने ट्वीट किया कि, ‘जी हां, प्रियंका चोपड़ा अब फिल्म ‘भारत’ का हिस्सा नहीं हैं और इसके पीछे बहुत स्पेशल वजह है। उन्होंने बताया कि अभी निक के लिए समय देना जरूरी है और हम उनके इस फैसले से बेहद खुश हैं। टीम ‘भारत’ की ओर से प्रियंका चोपड़ा को शुभकामनाएं और वो खुश रहें।’ अली अब्बास जफर के ट्वीट से साफ जाहिर है कि प्रियंका चोपड़ा अब निक जोनस से रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहती हैं। संभव है वो इस साल या अगले साल तक शादी के बंधन में बंध जाएं।

मुंबई मिरर के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार को ही फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। इससे पहले हाल ही प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क से मुंबई पहुंची जिसके बाद माना जा रहा था कि वो अगस्त के दूसरे हफ्ते से शूटिंग शुरू करने वाली हैं। बता दें कि ‘भारत’ कोरियन फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ का हिंदी रीमेक है।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*