Night Temprature Decreasing

मौसम ने बदली करवट, रात में कंपकपाने लगी है ठंड, दिन में हाल ऐसा

चंडीगढ़ की रातें दिन से 15 डिग्री अधिक ठंड हो गई हैं। यह ठंडक इसलिए बनी हुई है कि यहां के चारों ओर ऊंचाई पर पहाड़ हैं पहाड़ों में बर्फबारी के बाद हवा चलने पर बर्फ पिघल रही है। इस कारण इसका सीधा असर चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा में हो रहा है।

मौसम विज्ञानियों की मानें तो एक सप्ताह में दिन का तापमान भी घटेगा। वहीं शहर में सुबह और शाम के समय कोहरे की चादर बनी रहेगी। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 24.7 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री हो गया है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल ने बताया कि पहाड़ों में बर्फबारी हुई थी। यह बर्फलगातार हवाओं के चलने के कारण पिघल रही है। इस कारण चंडीगढ़ में ठंडक लगातार बढ़ रही है। वहीं सुबह और शाम के समय कोहरा बना रहेगा। दिन में मौसम साफ रहेगा।

दिन में धूप खिलने के बाद शहर की सुखना लेक, रोज गार्डन, रॉक गार्डन सहित अन्य जगहों पर लोग घूमने निकल पडे़। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक हो सकता है। इस बार नवंबर और दिसंबर में ठंडक के बेहतर आसार बने हुए हैं।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*