Chandigarh Helmet news

लेडी विदआऊट हैलमेट: 2 घंटे में 128 चालान, फिर आया बंद करने का फरमान

ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 9 से 11 बजे तक स्पैशल नाके लगाकर 128 महिला चालकों के बिना हैलमेट के चालान काटे। चलानिंग आफिसर चालान काटकर वाहवाही लूटने में लगे हुए थे, लेकिन 11 बजे बाद पुलिस विभाग के आला अफसरों का चालान बंद करने का फरमान ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंच गया।

इसके बाद ट्रैफिक पुलिस की इंस्पैक्टर सीता देवी सैक्टर-34 स्थित पिकाडली चौक पर खड़ी होकर बिना हैलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वाली महिलाओं को जागरूक करने में लगी पड़ी। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि 15 सितम्बर तक महिलाओं के चालान पर रोक लगा दी गई है। लेकिन यह रोक किसने लगाई किसी को पता नहीं था। देर रात एक बार फिर पुलिस ने फरमान जारी किया कि चालान जारी रहेंगे। साथ-साथ महिलाओं को अवेयर भी किया जाएगा।

यहां थे स्पैशल नाके :

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने सैक्टर-16 अस्पताल के चौक और सैक्टर-36/37 के चौक पर स्पैशल नाका लगाया था। सैक्टर-16 अस्पताल के चौक पर इंस्पैक्टर सीता देवी के साथ ट्रैफिक मार्शल अशोक मनचंदा और गीता कपूर मौजूद रहीं। यहां पर 52 महिलाओं के बिना हैलमेट के चालान किए गए।

9 am टू 9 pm :
-9:00 : ट्रैफिक पुलिस ने दो जगह स्पैशल नाके लगाकर महिलाओं के चालान काटने शुरू किए।
-11:00 बजे : ट्रैफिक पुलिस ने 128 चालान किए।
-12:00 बजे: सिख संगठनों ने हैलमेट को लेकर सैक्टर-34 में प्रदर्शन किया।
-1:15 बजे: सिख संगठनों को प्रतिनिधिमंडल पंजाब गवर्नर हाऊस पहुंचा।
-1:30 बजे: पुलिस विभाग ने चालान काटने बंद कर दिए।
-6:00 बजे: चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया।
-6 से 9 बजे: किसने दिए चालान रोकने के आदेश सस्पैंस बना रहा, किसी के पास लिखित में कुछ भी नहीं था।
-9:00 बजे : चंडीगढ़ पुलिस के प्रवक्ता ने फोन पर बताया कि महिलाओं के बिना हैलमेट चालान रोके नहीं गए, लेेकिन पुलिस अब चालान के साथ जागरूक करेगी।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*