Taimur Enjoying Snowfall In Switzerland With Saifeena

स्नोफॉल का मजा लेने स्विटजरलैंड पहुंचे तैमूर, सैफीना के साथ वायरल हुई तस्वीर

नन्हें तैमूर जहां भी जाते हैं अपने चार्म से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहते है। कुछ दिन पहले ही तैमूर एक साल के हुए हैं और अब वो अपना न्यू ईयर मनाने सैफीना के साथ स्विजरलैंड की वादियों में स्नोफाल का मजा ले रहे हैं।

करीना और सैफ न्यू ईयर से पहले यूरोप घूमने निकल पड़े हैं। दोनों को ही ये जगह बेहद पसंद है। तैमूर और सैफीना की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में तैमूर एक छोटो सी स्नोराइड गाड़ी पर आराम से बैठे हुए हैं तो वहीं सैफीना गाड़ी की डोर अपने हाथ में थामे हुए हैं।

तैमूर का ये दूसरा न्यू ईयर है हालांकि स्नोफॉल का उनका ये पहला एक्सपीरियंस है। हाल ही में तैमूर का बर्थडे पटौदी हाउस में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें तैमूर काफी मस्ती करते हुए दिखाई दिए।

एक साल के तैमूर कैमरा फ्रेंडली भी है हाल ही में इसका सबूत तब मिला जब वो अपने पेरेंट्स के साथ मीडिया को वेव करते हुए दिखाई दिए। छोटे से तैमूर फेमस स्टार किड में शामिल हो चुके हैं यहां तक की फेसबुक पर उनका पेज भी क्रिएट हो गया है जिसे हजारों लोग फॉलो कर रहे हैं।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*