Congress

Lok Sabha Chunav Congress Releases List Of Star Campaigners For Lok Sabha Elections 2019 To Be Held On May 19 In Punjab And Chandigarh

पंजाब और चंडीगढ़ के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब में 13 सीटों और केंद्रशासित चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर 19 मई को मतदान होना है। कांग्रेस पार्टी ने पंजाब और चंडीगढ़ के लिए अपने स्टार प्रचारकों के नामों का ऐलान कर दिया है। यहां पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, कैप्टन अमरिंदर सिंह, अहमद पटेल, राज बब्बर, नवजोत सिंह सिद्धू, उदित राज, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, शीला दीक्षित, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कुल 40 दिग्गजों को प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है।

कांग्रेस की स्टार प्रचारकों वाली लिस्ट में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, आशा कुमारी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़, अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, प्रियंका गांधी वाड्रा, अंबिका सोनी, केसी वेणुगोपाल, हरीश रावत, अशोक गहलोत, वीरभद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, शीला दीक्षित, आनंद शर्मा, पवन कुमार बंसल, राज बब्बर, रंजीत रंजन को भी शामिल किया गया है।

इनके इतर, प्रताप बाजवा, शमसेर सिंह डुल्लो, मनीष तिवारी, राजेंद्र कौर भट्टल, ब्रह्म मोहिंदरा, तृप्त बाजवा, मनप्रीत सिंह बादल, नवजोत सिंह सिद्धू, विजय इंदर सिंगला, बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह कांगड़, चरणजीत सिंह चन्नी, अरुणा चौधरी, रजिया सुलताना, सुंदर शाम अरोड़ा, चौधरी लाल सिंह, कुलजीत नागरा, गुरुकीरत सिंह कोटली, उदित राज, जयवीर शेरगिल भी कांग्रेस के पक्ष में चुनावी मैदान को मजबूत करने के लिए उतरेंगे।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*