Vote

Young Voters Turn Down In Chandigarh Senior Enlarged

चंडीगढ़ में युवा वोटर घटे, वरिष्ठ बढ़े

चंडीगढ़ में युवा वर्ग के मतदाताओं में करीब 33 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस बार चंडीगढ़ में कुल 6.19 लाख मतदाता हैं। चंडीगढ़ में जहां युवा मतदाताओं की संख्या में गिरावट आई है, वहीं वरिष्ठ नागरिकों की संख्या में 36 प्रतिशत तक का उछाल आया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 2014 में वरिष्ठ नागरिकों में मतदाताओं (60 वर्ष से अधिक) की संख्या 61,868 थी जब कि इस वर्ष अब तक के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ग के लगभग 83,952 मतदाता हैं।

2014 में 18,170 पहली वार मतदान करने वाले मतदाता थे जो कि अब 12,094 हैं। चुनाव कार्यालय से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार हालांकि युवा मतदाता कम हुए हैं पर कुल मिलाकर चंडीगढ़ में 39,000 मतदाता इस बार अधिक हैं। इस वर्ष की कुल मतदाता संख्या 6,19,249 है जो 2014 में 5,80,700 थी। इन आंकड़ों में लगभग 38,549 नए मतदाता रजिस्टर हुए व इनमें अधिकतर प्रवासी हैं।

वर्ष 2014 में 18,170 पहली बार मतदान करने वाले मतदाता रजिस्टर हुए जो कि इस बार घट कर 12,094 रह गए हैं। चंडीगढ़ प्रशासन व चुनाव विभाग ने मतदातां को अपने अधिकारों का प्रयोग करने व मतदाता सूचियों में अपने नाम शामिल करवाने के लिए अनेक कार्यक्रमों का भी शहर में आयोजन किया व यह प्रक्रिया जारी है।

वर्ष 2014 के आंकड़े

कुल मतदाता : 5,80,700

60 से 69 वर्ष के: 39,214

70 से 79 वर्ष के: 17,023

80 प्लस: 5,631

वर्ष 2019 के आंकड़े

कुल मतदाता : 6,19,249

60-69 वर्ष के: 51,391

70-79 वर्ष के: 23,759

80 प्लस: 8,802


कुल वरिष्ठ नागरिक मतदाता-83,952


18-19 वर्ष के मतदाता


वर्ष 2014 : 18,170 मतदाता


वर्ष 2019 : 12,094 मतदाता


इस बार कुल 6,19,249 मतदाता, पुरुष मतदाताओं की संख्या में अधिक गिरावट

वर्ष 2014 में शहर में कुल मतदाता 6,15,214 थे। जिनमें 3,33,621 पुरुष और 2,81,593 महिलाएं थी। इस बार कुल 6,19,249 मतदाता हैं। वोटर लिस्ट के मुताबिक इनमें 3,23,500 पुरुष वोटर और 2,86,441 महिला वोटर हैं। पिछले लोकसभा चुनाव के वोटर लिस्ट के मुताबिक करीब 5 से 10 हजार वोटर कम है। रोचक तथ्य यह है कि पुरुष मतदाताओं की संख्या में अधिक गिरावट आई है। इस बार एन.आर.आई. वोटर 12 और सॢवस वोटर 355 हैं। इनकी सुविधा के लिए इस बार 597 मतदान केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं जबकि वर्ष 2014 में शहर में 527 मतदान केंद्र थे।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*