पंचकूला में तोड़फोड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

पंचकूला में तोड़फोड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

पंचकूला में तोड़फोड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

अंबाला कैंट। पंचकूला में गत दिनों डेरा समर्थकों द्वारा पंचकूला के सेक्टर 16 चौक पर महाराजा अग्रसेन की मूर्ति जमीन पर गिराने के मामले में स्थानीय अग्रवाल सभा ने रोष जताया है। बैठक आयोजित कर इस घटना की कड़ी निंदा की गई है।
सभा के महा सचिव सुशील गोयल व अन्य ने कहा कि 25 अगस्त को पंचकूला में हंगामे के दौरान महाराजा अग्रसेन की मूर्ति को गिराया गया था जोकि निंदनीय है। दंगाइयों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस मामले में दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कंसल, कोषाध्यक्ष सुभाष आर्य, सचिव अरुण गुप्ता, उप प्रधान उमेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, रविंद्र अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य संजय मित्तल, अनिल अग्रवाल, एससी गोयल, अजय गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *