शोहित-मौली-कांप्लेक्स-की-कपड़े-की-दुकान-करता

शोहित मौली कांप्लेक्स की कपड़े की दुकान करता

शोहित मौली कांप्लेक्स की कपड़े की दुकान करता

मौली कांप्लेक्स में वीरवार सुबह दो लोगों को आवारा कुत्तों ने काट लिया। दोनों ने अपना इलाज पंचकूला के सेक्टर -6 स्थित अस्पताल में करवाया। इनमें से मौली कांप्लेक्स के मकान नंबर 2845 में रहने वाला शोहित कुमार (27) है।
शोहित मौली कांप्लेक्स की कपड़े की दुकान करता है। शोहित के भाई रोहित ने बताया कि वीरवार सुबह घर से थोड़ी दूर जाने पर उसको पीछे से आकर एक आवारा कुत्ते ने काट लिया। शोहित के साथ चले रहे उनके किरायेदार राजकुमार (23) को भी इस आवारा कुत्ते ने काटा। राजकुमार पेंटर का काम करता है। दोनों सेक्टर-6 अस्पताल से दवाई लेकर आए।

वहीं स्थानीय दुकानदार और कांग्रेसी नेता हुकम सिंह का कहना कि मौली कांप्लेक्स में आवारा पशुओं और कुत्तों की भरमार है। नगर निगम को कई बार इन आवारा जानवरों पर नकेल कसने को कहा गया। लेकिन कोई भी इस तरफ ध्यान नहीं देता है। कांप्लेक्स अंदर बनी बूथ मार्केट के पास गंदगी के ढेर से लोगाें का जीना दूभर है। लेकिन आवारा जानवरों के लिए यह सबसे बड़ी सौगात है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *