Boney Kapoor

श्रीदेवी के बिना ऐसे जिंदगी जी रहे बोनी कपूर, पत्नी के निधन पर पहली बार दिया बड़ा बयान

श्रीदेवी की मौत पर दिल्ली के पूर्व एसीपी वेद भूषण ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मौत पर पूरी तफ्तीश करने के बाद उन्होंने इसे सोची समझी साजिश बताया है। श्रीदेवी की मौत से किसको फायदा होगा, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

इस बीच श्रीदेवी के पति बोनी कपूर का पहला बड़ा बयान सामने आया है। ‘मसाला’ को दिए इंटरव्यू में बोनी कपूर ने बताया है कि कैसे श्रीदेवी के जाने के बाद उनके परिवार की जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है।

इंटरव्यू में बोनी कपूर ने बताया, ‘श्री के जाने के बाद मैं अब मां और बाप दोनों बनने की कोशिश कर रहा हूं। श्रीदेवी ने अचानक ही दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने के बाद से अब तक का समय काफी मुश्किल भरा रहा है। श्री के जाने से हमारी जिंदगी तो रुक ही गई है।’

बोनी कपूर ने आगे बताया, ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो हम दोनों एक-दूसरे को नहीं कह पाए। हालांकि अब मैं अपनी जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश कर रहा हूं और अपने बच्चों को सपोर्ट कर रहा हूं। मैं अभी भी इस बात को स्वीकार करने की कोशिश कर रहा हूं कि श्री हमेशा के लिए चली गई हैं।’

हालांकि दिल्ली के पूर्व एसीपी वेद भूषण के खुलासे के बाद कपूर फैमिली से किसी का बयान सामने नहीं आया है। बोनी कपूर, खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर तीनों अपने-अपने काम में बिजी रहकर श्रीदेवी की मौत के गम से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *