Nri

होटल में खाना-खाने आए NRI की संदिग्ध हालत में मौत

पुलिस स्टेशन मटौर अधीन आते क्षेत्र सेकटर 71 स्थित एक होटल में एक एन.आर.आई. व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत होने का समाचार है। मृतक का नाम राकेश रौकी बताया जाता है।

प्राप्त जानकारी मुताबिक वीयतनाम कंट्री से आया राकेश रौकी यहां मोहाली में फेज-3बी1 में अपनी बहन के घर आया हुआ था। वह शाम को अपने किसी दोस्त के साथ सैक्टर-71 में खाना खाने के लिए गया था। होटल में उसने पीने के लिए जूस मंगवाया था। जूस पीने के थोड़ी देर बाद ही ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

इस की सूचना पुलिस को भी दी गई जिस दौरान पुलिस ने फिलहाल धारा 174 तहत कार्रवाई कर दी है। जांच अधिकारी ए.एस.आई. हरविन्द्र सिंह पुलिस ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *