LPG

अब LPG करेगी फ्रिज का भी काम

सैक्टर-26 स्थित निटर के तीन छात्रों केशव, विकास और अनिल ने ऐसा प्रोजैक्ट तैयार किया है जो एक समय में दो काम करेगा। प्रोजैक्ट में एल.पी.जी को खाना बनाने के साथ-साथ खाने को प्रीजर्व रखने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। एक ओर गैस को चूल्हे पर खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा होगा, उसी के साथ यह गैस एक पतली पाइप के जरिए रेफ्रिजरेटर का काम करेगी।

इस प्रकार होगा इस्तेमाल :

छात्रों ने बताया कि गैस के चूल्हे के जलने के साथ फ्रिज भी काम शुरू कर देगा। एल.पी.जी. सिलैंडर लिया और उसके पाइप को चूल्हे से जोड़ दिया। पाइप को बीच में आइस बॉक्स के साथ लपेट दिया।

हम जानते हैं कि जब गैस को प्रैशर के साथ मोटे पाइप से पतले पाइप में से गुजारा जाता है, तो वह ठंडी हो जाती है। इसलिए यह अविष्कार किया। खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाएंगे तो सिलैंडर से गैस चूल्हे में आएगी। यह फ्रिज काम करना शुरू कर देगा। छात्र केशव ने बताया किया फ्रिज गर्मी के दिनों में 8 डिग्री सैल्सियस तक ठंडा हो जाता है। तापमान को ज्यादा कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

बड़ी कंपनियां ले रहीं दिलचस्पी :

बता दें कि अविष्कार में कई बड़ी कंपनियां दिलचस्पी ले रही हैं। करियर लॉन्चर व आई.बी.एम. ने छात्रों से सहयोग करने की बात कही है। दोनों कंपनियों ने छात्रों से कहा कि वह अविष्कार को पूरा करें। इसके लिए आर्थिक मदद आई.बी.एम. की ओर से की जाएगी।

केशव ने बताया कि वह ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए कुछ करना चाहते थे। इसलिए यह फ्रिज उनके के लिए सहायक सिद्ध होगा। इन छात्रों को टैक्सपर्दा फैस्ट में सम्मानित किया जा चुका है।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*