Sonam Kapoor Brother Mohit Marwah Marriage

सोनम कपूर की होनी वाली भाभी की तस्वीरें हुईं वायरल, अंबानी के परिवार से रखती हैं ताल्लुक

सोनम कपूर के भाई मोहित मारवाह की शादी दुबई में हो रही हैं। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। मोहित मारवाह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंतरा मोतीवाल से शादी करने जा रहे हैं। अंतरा, अनिल अंबानी की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस टीना अंबानी की बहन की बेटी हैं।

मोहित ‘रागदेश’ और ‘फुगली’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह यशराज फिल्म के यूथ डिविजन वाई-फिल्म्स की शॉर्ट फिल्म ‘लव शॉट्स’ में भी नजर आ रहे हैं। मोहित और अंतरा की शादी दुबई में रस उल-खेइमा के वॉल्डोर्फ एस्टोरिया होटल में होगी।

शादी के लिए मोहित के भाई अर्जुन कपूर, मनीष मल्होत्रा, बोनी कपूर, श्रीदेवी, जय कपूर और शनाया कपूर दुबई पहुंच चुके हैं। वहीं जाह्नवी अपने भाई की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी। जाह्नवी इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग में बिजी हैं।

हाल ही में मेहंदी की रस्में हुईं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अर्जुन कपूर और अथिया शेट्टी फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ के गाने ‘बनजा तू मेरी रानी’ पर डांस करते हुए नजर आए। वहीं दुल्हन अंतरा ने अपनी मेहंदी की रस्म में पिंक लहंगे के साथ फूलों की ज्वैलरी पहनी हुई थी।

अंतरा ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शादी में भी मोहित और अंतरा मनीष मल्होत्रा के कपड़े ही पहनेंगे। सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने शादी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। रिया पीले कलर के काफ्तान में नजर आ रही हैं।

मोहित और रिया कल यानी 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें कि अर्जुन कपूर इन दिनों विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें वो अपनी ‘इशकजादे’ कोस्टार परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आएंगे।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*