Arjun Kapoor And Malaika Arora

Anil Kapoor Approves Arjun Kapoor And Malaika Arora Relationship

अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों उनके रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में हैl दोनों अक्सर डिनर डेट से लेकर फिल्म देखने को लेकर कई पार्टियों में एक साथ जाते नजर आते हैंl इतना ही नहीं अब तो मलाइका, अर्जुन कपूर के घर और अर्जुन कपूर मलाइका के घर पर भी आते जाते दिखाई दे जाते हैंl

खबरों की मानें तो अर्जुन कपूर ने उनके चाचा अनिल कपूर से उनके और मलाइका के रिश्ते के बारे में बात की और जिसे अनिल कपूर ने उनके 62 वें जन्मदिन के मौके पर मंजूरी भी दे दीl करीबी सूत्रों की मानें तो वह इसे इज़ाजत के तौर पर नहीं लेना चाहते थेl वह इसे एक्सेप्टेंस के तौर पर देखना चाहते थेl अर्जुन कपूर उनके चाचा अनिल कपूर के साथ बहुत अच्छा रिश्ता रखते हैं, जो कि उनके पिता बोनी से भी ज्यादा अच्छा हैl जिसके चलते उन्होंने अनिल कपूर से मलाइका अरोड़ा के बारे में बात की और बहुत ही गंभीरता से अपनी बात रखी l

कहा जा रहा है कि अनिल कपूर ने मलाइका को अब अनिल कपूर के परिवार का हिस्सा होने की बात मान ली हैl हालांकि अभी तक बोनी कपूर ने उनके इस रिश्ते को सहमति दी है कि यह बात सुनिश्चित नहीं की जा पा रही है क्योंकि बोनी कपूर सलमान खान के परिवार से बहुत अच्छा रिश्ता रखते हैंl जानकारी के मुताबिक अर्जुन कपूर ने चाचा अनिल कपूर से उनके पिता बोनी कपूर से बात करने का जिम्मा सौंपा हैl यह भी बात कही जा रही है कि नए वर्ष में यह दोनों अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर घोषणा कर सकते हैंl गौरतलब है कि मलाइका और सलमान खान के भाई अरबाज खान का कुछ महीनों पहले तलाक हो गया थाl

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*