Ek Ladki Ko Dekha To Aisa Laga

Anil Kapoor Releases The First Poster Of His Film Ek Ladki Ko Dekha To Aisa Laga

बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया यानि अनिल कपूर ने 62वे जन्मदिन पर फैंस को तोहफा दिया। अनिल कपूर ने अपनी बेटी ‘सोनम कपूर’ की आने वाली फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का पहला पोस्टर रिलीज किया। बता दें पहली बार अनिल कपूर और सोनम कपूर इस फिल्म में एक साथ नजर आएंगे।

फिल्म के पोस्टर में अनिल कपूर, सोनम कपूर को अपने लगे से लगाए हुए हैं। फिल्म में भी अनिल कपूर सोनम के पिता का ही किरदार निभाएंगे। बता दें फिल्म का ट्रेलर 27 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। सोशल मीडिया पर अनिल कपूर ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर कर दिया है।

कैप्शन में अनिल ने लिखा है कि एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का फर्स्ट लुक जारते हुए मैं बहुत ही एक्साइडेट हूं। मैं अपने जन्मदिन पर अपनी बेटी सोनम के साथ इस जर्नी को शुरु करके सम्मानित महसूस करता हूं। बता दें फिल्म न्यू इयर के मौके यानी 1 जनवरी को रिलीज की जाएगी। फिल्म में अनिल कपूर, सोनम कपूर के साथ राजकुमार राव, रेजिना और जूही चावला भी नजर आएंगी।

फिल्म का टाइटल साल 1994 में रिलीज हुई अनिल कपूर की फिल्म 1942 अ लव स्टोरी से इस्पायर्ड है। बता दें इस फिल्म का निर्देशन शैली चोपड़ा धार कर रही हैं। फिल्म का प्रोडक्शन विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी कर रहे हैं।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*