Water On The Roads After Rain

प्रशासन के बेमानी दावे, सड़कों पर पानी ही पानी

हाल-ए-शहर: दो दिन पहले शहर में पुन: सक्रिय हुए मानसून के बीच शुक्रवार को झमाझम बारिश ने चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम के उन दावों को बेमानी साबित कर दिया, जिनमें कहा गया था कि मानसून सीजन में शहर की सड़कों पर पानी नहीं भरने दिया जाएगा। सभी रोड गलियों की सफाई हो जाने का भी दावा किया गया था लेकिन महज ढाई घंटे में हुई 25.8 मिलीमीटर बारिश ने शहर की तमाम सड़कों पर पानी ही पानी कर दिया।

वाहन चालकों के अलावा पैदल और साइकिल पर चलने वाले लोगों को इस जलभराव के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश रुकने के कुछ घंटों बाद सड़कों से पानी निकल गया लेकिन जितनी देर पानी भरा रहा, उससे कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी बनी रही।

यह बात अलग है कि इस झमाझम बारिश ने उमस को धो डाला। तापमान करीब 4 डिग्री सैल्सियस गिर गया। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*