Prince Narula

रिसेप्शन में राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं युविका, प्रिंस ने खूब दिया साथ, देखें तस्वीरें

प्रिंस नरुला और युविका चौधरी ने चंडीगढ़ में रिसेप्शन रखा। इस मौके पर टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज स्टार्स पहुंचे। इस खूबसूरत शाम में युविका किसी प्रिंसेस से कम नहीं लगी रही थीं तो वहीं प्रिंस असल जिंदगी के प्रिंस लग रहे थे। इन दोनों की एंट्री भी धमाकेदार रही जिसने वहां पर मौजूद सभी लोगों का दिल ही जीत लिया।

रिसेप्शन के कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें दोनों एक दूजे के लग रहे हैं। इस मौके पर युविका ने ग्रे रंग की ड्रेस पहनी हुई थी तो वहीं हाथ में चूड़ा उन पर खूब जंच रहा था। वहीं प्रिंस नीले रंग की शेरवानी में नजर आ रहे थे। मेहमानों की बात करें तो करण कुंद्रा, अनुषा डांडेकर के अलावा तब्बू और सुनील शेट्टी और प्रियांक शर्मा नजर आए।

प्रिंस और युविका की एंट्री के कई वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में प्रिंस और युविका ने फूलों से सजी बग्गी गाड़ी से एंट्री ली थी। इस गाड़ी में दोनों एक साथ बैठे हुए थे और काफी खुश नजर आ रहे थे। इसके साथ ही इस न्यूली वेड कपल ने अपने दोस्तों के साथ जमकर डांस भी किया। इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में प्रिंस और युविका ने ‘मां का लाडला बिगड़’ गया वीडियो पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में उनका साथ करण कुंद्रा, अनुषा और प्रियांक दे रहे हैं।

प्रिंस और युविका के रिसेप्शन को शाही थीम में सजाया गया था। आपको बता दें, प्रिंस और युविका ने 12 अक्तूबर को मुंबई में शादी की थी। यह शादी पंजाबी रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के 2 दिन बाद ही यह जोड़ा एक फैशन शो में भी देखा गया। इन दोनों की शादी के बाद की रस्मों के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए।

एक वीडियो में सबसे पहले दोनों अंगूठी ढूंढने की रस्म करते हुए दिखाई दिए। इस रस्म को करते वक्त प्रिंस चीटिंग करते हैं जिसमें युविका उन्हें चीटर कहते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही नई नवेली बहू युविका ससुरालवालों के कहने पर गाना गाते हुए भी दिखाई दीं। युविका ने घरवालों की फरमाइश पूरी की और गाना भी गाया। शादी के बाद प्रिंस ने युविका को बीएमडब्ल्यू कार तोहफे में दी। इस कार की कीमत 2.65 करोड़ बताई जा रही है।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*