School Adventure Park

शहर के 20 स्कूलों में बनाए जाएंगे एडवैंचर पार्क

शहर के सरकारी स्कूलों को केंद्रीय मानव विकास संसाधन मंत्रालय (एम.एच.आर.डी.) की तरफ से 20 लाख की ग्रांट भेजी गई है। इससे शहर के 20 स्कूलों का चुनाव कर उनमें एडवैंचर पार्क बनाने के निर्देश दिए हैं।

एडवैंचर पार्क बनाने का काम इसी महीने शुरू हो जाएगा। चुने गए 20 स्कूलों को एक-एक लाख की ग्रांट दी गई है। वहीं अब स्कूलों के हैड्स व प्रिंसिपल कहा कहना है कि आखिरी एक लाख की ग्रांट में कैसे बच्चों के लिए एडवैंचर पार्क स्थापित करेंगे। एक एडवैंचर पार्क तैयार करने में करीब 4 से 5 लाख की लागत आती है।

खेल-खेल में पढ़ाएं बच्चों को :

एम.एच.आर.डी. द्वारा स्कूलों में एडवैंचर पार्क बनाने के निर्देश दिए हैं। बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाया भी जाए। यह पार्क स्पैशली पहली नर्सरी से थर्ड क्लास के बच्चों के लिए बनाया जा रहा है। इन पार्क के तैयार होने पर शिक्षकों को रोजाना छात्रों को लगभग डेढ़ से दो घंटे पार्क में खेल-खेल में पढ़ाना होगा।

इन स्कूलों में बनेंगे एडवैंचर पार्क

-जी.एम.एस.एस.एस.-8
-जी.जी.एम.एस.एस.एस.-18
-जी.एस.एस.एस. कैंबवाला
-जी.एम.एस.एस.एस.-10
-जी.एम.एच.एस.-25
-जी.एम.एस.एस.एस.-26
-जी.एम.एस.एस.एस.-28
-जी.एम.एस.एस.एस.-33
-जी.एम.एच.एस.-41
-जी.एच.एस.-40
-जी.एम.एस. पलसौरा कलोनी
-जी.एस.एस.एस.-45
-जी.एम.एच.एस.-49
-जी.एम.एस.एस.एस. करसान
-जी.एम.एच.एस.-48
-जी.एम.एस.एस.एस. धनास
-जी.एच.एस. धनास आरसी-1
-जी.एम.एच.एस. पॉकेट नंबर-8
-जी.एम.एस.एस.एस. एन.ए.सी., मनीमाजरा
-जी.एम.एस.एस.एस.-19

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*