Rani Mukerji

आखिर क्यों करण जौहर के शो से शूटिंग किए बिना ही लौट आईं रानी मुखर्जी ?

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी एक बार फिल्म ‘हिचकी’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। वो अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन भी कर रही हैं। इसी सिलसिले में रानी करण जौहर और रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार’ में भी नजर आने वाली थीं। वह शो के सेट पर पहुंचीं लेकिन शूट पूरा नहीं कर सकीं।

दरअसल रानी करण जैहर के शो में एक एपिसोड शूट करने पहुंचीं थी। तभी अचानक उनकी पीठ में दर्द होने लगा। उनका दर्द काफी बढ़ गया इस वजह से वह बिना शूट किए ही वहां से निकल गईं। इसके बाद उन्हें डॉक्टर को दिखाया गया।

फिल्म हिचकी में रानी मुखर्जी नैना माथुर का किरदार निभा रही हैं, टॉरेट सिंड्रोंम नामक बीमारी है। इस कारण उसे लगातार हिचकी आती है जो उसके करियर के लिए एक रूकावट बन जाती है। लेकिन वो इस वीकनेस को अपनी स्ट्रेंथ बना लेती है।

सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रानी मुखर्जी के फिल्ममेकर पति आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 23 फरवरी को रिलीज होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *