कमरे में नहीं कार में होता था 'गंदा काम'

कमरे में नहीं कार में होता था ‘गंदा काम’

कमरे में नहीं कार में होता था ‘गंदा काम’

हरियाणा के रोहतक में पुलिस ने कच्चा चमारिया रोड स्थित श्मशान घाट से कार में देह व्यापार करते एक युवक सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली थी कि एक युवक तीन महिलाओं को कार में बैठाकर कच्चा चमारिया रोड स्थित श्मशान घाट पर खड़ा है। आरोपी वहां ग्राहक के इंतजार में खड़ा था। आरोपियों की पहचान झज्जर के गांव दहकौरा निवासी सुभाष, दिल्ली के कैंप टिगरी निवासी महिला सुमन, मुंबई के शांति नगर निवासी सुभाष शारदा, असम के जुजील तेजपुर टिक्का निवासी सुरिपा खातून के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, यहां उनकी जमानत मंजूर हो गई। पुलिस पूछताछ में सुभाष ने बताया कि वह दिल्ली से लड़कियां रोहतक में सप्लाई करता है। सुभाष ने बताया कि वह पिछले करीब दो महीने से इस धंधे में लिप्त है। इंस्पेक्टर सुनीता का कहना है कि कुछ समय पहले आरोपी सुभाष दिल्ली गया था। यहां पर उसकी जान पहचान आरोपी महिला सुमन से हो गई। एक दो बार उसके पास जाने के बाद सुमन और सुभाष ने रोहतक में देह व्यापार का धंधा शुरू कर दिया। सुमन विभिन्न प्रदेशों की लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर देह व्यापार के धंधे में धकेल देती है।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*