Gurudev Studio

गुरुदेव स्टूडियो के मालिक का बेटा शोरूम की छत से कूदा, मौत

सैक्टर-17 स्थित गुरुदेव स्टूडियो के मालिक का बेटा शनिवार शाम को शोरूम के टॉप फ्लोर से कूद गया। वह नीचे टेलीफोन बॉक्स पर आकर गिरा। उसे सैक्टर-16 जनरल हॉस्पिटल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया।

पी.जी.आई. में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हरप्रीत उर्फ हैरी के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया है कि हरप्रीत ने खुद ही छलांग मारी है। शोरूम की छत पर उसके 2 मोबाइल भी मिले हैं। सैक्टर-17 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

केयर टेकर से ली थी गेट की चाबी :

डी.एस.पी. कृष्ण कुमार ने बताया कि केयरटेकर के बयान दर्ज किए गए हैं। केयरटेकर सुमित ने बताया कि हरप्रीत ने खुद शाम करीब 8 बजे छत पर जाने के लिए चाबी मांगी थी। छत पर जाने वाले गेट पर ताला लगा रहता है और चाबी उसके पास रहती है।

पुलिस ने मौके पर सी.एफ.एस.एल. टीम को भी बुलाया। डी.एस.पी. ने बताया कि हरप्रीत ने आत्महत्या की है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस हरप्रीत के परिजनों के बयान दर्ज कर रही है।

फरवरी में हुआ था अपहरण :

हरप्रीत का फरवरी में सैक्टर-9 से तीन युवकों ने अपहरण कर लिया था। बाद में तीन लाख रुपए लेकर अपहरणकर्ता उसे एलांते माल के पास छोड़कर उसकी कार लेकर फरार हो गए थे। पुलिस को मर्सिडीज कार कालीबाड़ी मंदिर के पास मिली थी। सैक्टर-3 थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था लेकिन पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं सकी।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*