Helmet

चालान के बाद महिलाओं को बांटे हैलमेट, दूसरे दिन किए 92 चालान

बिना हैलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाली महिलाओं और युवतियों के ट्रैफिक पुलिस ने दूसरे दिन 92 चालान काटे। जिनके चालान हुए उन्हें ट्रैफिक पुलिस ने जागरूक करने के बाद हैलमेट भी बांटे। डी.एस.पी. ट्रैफिक जसविंदर सिंह ने खुद सैक्टर-16 जनरल अस्पताल चौक पर महिलाओं को हैलमेट पहनने को लेकर जागरूक किया। इसके अलावा जिन्होंने हैलमेट पहन रखे थे, उन्हें पुलिस ने गिफ्ट भी दिए।

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने बिना हैलमेट चालान काटने और जागरूक करने के लिए सैक्टर-16 जी.एम.सी.एच. चौक और सैक्टर-42 अटावा चौक पर नाका लगाया था। जी.एम.सी.एच.-16 चौक पर डी.एस.पी. ट्रैफिक जसविंदर सिंह, इंस्पैक्टर सीता देवी और ट्रैफिक मार्शल मौजूद थे। यहां ट्रैफिक पुलिस ने 40 चालान किए।

सैक्टर-42 अटावा चौक पर इंस्पैक्टर परमजीत कौर ने नाका लगाया, जहां उन्होंने 52 चालान किए। डी.एस.पी. ट्रैफिक जसविंदर सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने 40 महिलाओं को हैलमेट बांटे है। हैलमेट पहनने वाली महिलाओं को उपहार भी दिए। ट्रैफिक पुलिस ने बिना हैलमेट दुपहिया वाहन ड्राइव करने वाली महिलाओं के पहले दिन 128 चालान काटे थे।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*