Nari In Red Saree

जब लाल रंग की साड़ी पहन सड़क पर उतर आईं महिलाएं, देखते रह गए लोग

लाल रंग की साड़ी पहनकर औरतें, बुजुर्ग महिलाएं और बच्चियां सड़क पर उतर आईं तो लोग देखते ही रह गए। किसी को समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या है।

चंडीगढ़ में यह अनोखा नजारा देखने को मिला। हुआ ये कि इंटरनेशनल वूमेन्स डे 8 मार्च को था, लेकिन चंडीगढ़ के ‘दरन क्लब’ ने इसे अलग तरीके से रविवार 11 मार्च को भी मनाया।

क्लब ने इस मौके पर एक रेस का आयोजन किया, नाम दिया ‘नारी इन ए साड़ी’। इस रेस में यह दिखाने की कोशिश रही कि अगर एक नारी बेहतर तरीके से घर को चला सकती है और साड़ी में काम कर सकती है तो वह साड़ी ने दौड़ कर क्यों नही दिखा सकती।

वहीं महिलाओं ने यह भी दिखा दिया कि वह अपने काम और स्वास्थ्य को लेकर कितनी सचेत रहती हैं। इस रेस में 100 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। इनके साथ बच्चियां और बुजुर्ग भी शामिल रहीं।

सभी ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी। रेस के बाद सभी को चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में ब्रेकफास्ट किया। क्लब के अनुसार, दरन क्लब ने ब्रेकफास्ट के लिए क्लब के कैटरिंग को बुक किया था।

लाल रंग की साड़ी पहनकर सड़क पर दौड़ लगाती महिलाएं।

लाल रंग की साड़ी पहनकर सड़क पर दौड़ लगाती महिलाएं।

लाल रंग की साड़ी पहनकर सड़क पर दौड़ लगाती महिलाएं।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*