Ram Rahim

जेल में राम रहीम अब करेगा वो काम, कोई भी यकीं नहीं कर पाएगा जानकर

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम अब जेल में वो काम करने जा रहा है, जिसे करने के बारे में शायद कभी सोचा न हो। जानकर कोई भी यकीं नहीं कर पाएगा।

दरअसल, 20 साल की सजा काट रहा डेरामुखी सुनारिया जेल में रहते हुए बाइबिल पढ़ेगा। उसके वकील ने शनिवार को जेल प्रशासन को बाइबिल मुहैया करवाई। नियमों के अनुसार यह बाइबल राम रहीम को दी जाएगी।

राम रहीम दो साध्वियों के यौन उत्पीड़न के मामले में 25 अगस्त से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। दोपहर करीब ढाई बजे राम रहीम के वकील गुरदास सिंह और राजेंद्र सिंह जेल में उनसे मुलाकात करने पहुंचे।

वकीलों ने करीब 1 घंटा 50 मिनट राम रहीम से मुलाकात की। वहीं डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर चल रहे पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में सुनवाई 20 जनवरी के लिए टल गई। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच अंतिम बहस चल रही है।

शनिवार को इस मामले में विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई होनी थी, लेकिन पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में राम रहीम के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह की याचिका पर 11 जनवरी को होने वाली सुनवाई के कारण सुनवाई की अगली तारीख 20 जनवरी तय की गई है।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*