ट्रिब्यून चौक में सुबह बारिश के समय इतना पानी

ट्रिब्यून चौक में सुबह बारिश के समय इतना पानी

ट्रिब्यून चौक में सुबह बारिश के समय इतना पानी

मानसून से पहले हुई झमाझम बारिश ने शहर में जगह जगह पानी भर गया। शहर में आधा दर्जन पेड़ गिर गए और पार्किंग और पार्कों में पानी जमा हो गया। पार्कों में पानी जमा होने से न तो बच्चे खेल पाए और न ही उनके अभिभावक सैर कर पाए। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा जबकि नगर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से रोड गलियों की सफाई का काम भी शुरू कर दिया गया लेकिन इसके बावजूद शहर में कई जगह पानी जमा हुआ।
ट्रिब्यून चौक में सुबह बारिश के समय इतना पानी जमा हो गया कि एक बार तो कार के टायर भी दिखाई नहीं दे रहे थे ऐसा ही हाल सेक्टर-17 के बस स्टैंड चौक पर रहा। जबकि बारिश रुकने के बाद भी शहर के बाजारों की पार्किंग और पार्कों में शाम तक पानी जमा रहा। पार्कों में पानी जमा होने से शाम को न तो बच्चे खेल पाए और न ही लोग सैर कर पाए। जबकि सेक्टर-17 किक्रेट स्टेडियम चौक के बाहर की सड़क किनारे पर पानी पूरा दिन जमा रहा जबकि सेक्टर-15 ब्रिज के नीचे भी पानी जमा रहा। मनीमाजरा में कई जगह पानी जमा हो गया। सेक्टर-34 में पिकाडली सिनेमा के पिछली तरफ शोरूम नंबर- 118,119 और 120 के सामने पार्किंग में पूरा दिन पानी जमा रहा। यहां के व्यापारी अवतार सिंह का कहना है कि पूरा दिन पानी जमा रहा जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सेक्टर-18 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील चोपड़ा का कहना है कि अभी तो मानसून शुरू नहीं हुआ है अभी यह हाल है तो आगे क्या होगा। उनका कहना है कि पार्कों में पानी जमा हो गया। पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। पानी जमा होने से बच्चे खेल भी नहीं पाए और न ही उनके अभिभावक सैर कर पाएं हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *