Post Office Schemes

डाकघर में खाता खुलवाएं और इन 5 स्कीमों में पैसा लगाएं, करोड़पति बन जाएंगे

अब डाकघर केवल चिट्ठी पत्री के लिए नहीं रह गया है। यहां कई स्कीमें हैं, जिनमें पैसा लगाकर आप करोड़पति बन सकते हैं, जानिए कैसे?

चंडीगढ़ पोस्ट ऑफिस के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि सरकार द्वारा यह स्कीमें काफी फायदेमंद हैं और हर कोई इनका लाभ उठा सकता है। बस जानकारी होने की जरूरत है, ज्यादातर लोग इनके बारे में जानते नहीं हैं।

रिकरिंग डिपोजिट: कंपाउंडिंग तिमाही पर 7.1 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। 12 लाख का निवेश 30 साल में करीब एक करोड़ की राशि बन जाएगा।

किसान विकास पत्र : कंपाउंडिंग वार्षिक पर 7.3 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। 11 लाख का निवेश 30 साल में करीब एक करोड़ की राशि बन जाएगा।

सुकन्या समृद्धि योजना: कंपाउंडिंग वार्षिक पर 8.1 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। 12.5 हजार का मासिक निवेश 15 साल में 69 लाख से ज्यादा की राशि बन जाएगा।

टाइम डिपोजिट: कंपाउंडिंग तिमाही पर 7.7 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। 10 लाख का निवेश 30 साल में करीब एक करोड़ की राशि बन जाएगा।

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट: कंपाउंडिंग वार्षिक पर 7.8 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। 10 लाख का निवेश 30 साल में करीब एक करोड़ की राशि बन जाएगा।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*