Digital Payment Transaction

डिजीटल ट्रांजैक्शन में चंडीगढ़ देश में नंबर-1

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में डिजीटल पेमैंट ट्रांजैक्शन में चंडीगढ़ देश में अव्वल रहा है। सिटी ब्यूटीफुल 18.5 ट्रांजैक्शन प्रति व्यक्ति के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर है। आंध्रप्रदेश इस सूची में दूसरे स्थान पर हरियाणा तीसरे और महाराष्ट्र चौथे स्थान पर रहे।

पर केपिटा बेसिस पर देशभर के राज्यों और यू.टी. का यह मूल्यांकन किया गया है। चंडीगढ़ देश में सबसे ज्यादा ई-रेडी शहर बन गया है। शहर केवल फिजीकल ब्यूटी व इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर ही नहीं बल्कि फाइबर नेटवर्किंग के प्रयोग को लेकर भी आगे निकल गया है। यहां के लोगों का कैश ट्रांजैक्शन की बजाय डिजीटल व ई-ट्रांजैक्शन की ओर रुझान बढ़ता जा रहा है।

यह रही वजह : हर सैक्टर में ई-संपर्क सैंटर :

कार्ड से ट्रांजैक्शन या अन्य पेमैंट मोड के जरिये लोग पैसों का लेन-देन कर रहे हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस का जो प्रावधान किया है, यह उसी का नतीजा है। शहर के तकरीबन हर सैक्टर में मौजूद ई-संपर्क सैंटरों पर बिजली या पानी के बिलों की बात हो या फिर सी.टी.यू. के पास बनवाने की, विभिन्न मदों में पांच दर्जन से ज्यादा ट्रांजैक्शंस इन्हीं सैंटरों के जरिए कैशलेस हो जाती हैं।

हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से किए गए सर्वे में यह बात सामने आई। चंडीगढ़ 18.5 ट्रांजैक्शन प्रति व्यक्ति के साथ सबसे आगे निकल गया। दूसरे नंबर पर रहने वाला आंध्रप्रदेश चंडीगढ़ के करीब भी नहीं है। आंध्रप्रदेश को पर कैपिटा बेसिस पर 7.9 ट्रांजैक्शंस प्रति व्यक्ति का स्कोर हासिल हुआ है। हरियाणा को 5.5 का स्कोर हासिल हुआ है। चौथे स्थान पर रहे महाराष्ट्र को 3.7 का स्कोर मिला है।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*