Taimur Ali Khan School Fees

तैमूर के स्कूल की फीस जानकर चौंक जाएंगे आप, यह रही पूरी लिस्ट

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान का लाडला बेटा तैमूर अभी महज 15 महीने का हुआ है लेकिन इस छोटी सी ही उम्र में वह करीब-करीब हर रोज मीडिया की सुर्खियां बने रहते हैं। एक बार फिर उनके साथ ऐसा ही हुआ है। आमतौर पर तैमूर अपने क्यूटनेस की वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं लेकिन इस बार वह अपने स्कूल की फीस को लेकर मीडिया की हेडलाइन बने हैं।

एक वेबसाइट की माने तो तैमूर का नए स्कूल में एडमिशन हुआ है। आपको इस स्कूल की फीस जानकर हैरानी होगी कि इतने बड़े स्टार के बेटे होने के बावजूद वह बेहद ही कम फीस वाले स्कूल में जाते हैं। यह फीस इतनी कम है कि कोई भी सामान्य परिवार का बच्चा यहां एडमिशन ले सकता है।

वेबसाइट के सोर्स की माने तो तैमूर के नए स्कूल की फीस महज 5 हजार रुपये महीना है। इस स्कूल में बच्चों की तीन महीने के फीस एक बार में डिपॉजिट होती है और यह 15 हजार रुपये है। यह स्कूल 6 महीने में 22 हजार और सालाना 47 हजार रुपये चार्ज करता है। इस स्कूल में महज एक दिन पढ़ाई होता है और बाकी दिन बच्चे यहां आकर खेलते हैं।

वहीं, तैमूर के पिता सैफ अली खान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनका बेटे ने तीन शब्द बोलना सीख लिए हैं। अब वो मुझे ‘अब्बा’ कहने लगा है। उन्होंने आगे बताया कि तैमूर ‘बेबी’ और ‘गम’ जैसे शब्द भी बोलना शुरू कर दिया है। वह जब भी च्वींग गम देखता है तो गम-गम बोलना शुरू कर देता है।

गौरतलब है कि हाल ही में तैमूर की मम्मी करीना कपूर उन्हें उनके नए स्कूल खुद लेकर गई थीं। इसके लिए करीना को अपनी आने वाली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के प्रमोशन को भी टालना पड़ा था। बेटे के प्रति करीना का यह प्यार देखकर सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हुई थी। आमतौर पर तैमूर की देखभाल उनकी नैनी करती हैं लेकिन इस बार मां को साथ देखकर हर कोई हैरान था।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*