दूसरी जाति में शादी की, झूठी शान की खातिर भाई-मामा ने देखिए क्या हाल किया?

दूसरी जाति में शादी की, झूठी शान की खातिर भाई-मामा ने देखिए क्या हाल किया?

दूसरी जाति में शादी की, झूठी शान की खातिर भाई-मामा ने देखिए क्या हाल किया?

एक लड़की ने अपने परिवार और दुनिया से लड़कर दूसरी जाति के लड़के से शादी की, लेकिन उसकों क्या पता था कि उसके मामा और भाई के दिमाग में क्या चल रहा है।

घटना हरियाणा के हिसार की है। बैंक कॉलोनी के श्याम और छोटूराम कॉलोनी की सपना ने 31 जनवरी को इंटरकॉस्ट मैरिज की थी। सपना के परिवार वाले शादी से खुश नहीं हैं। इस बात का युगल को पता था।

इसलिए युगल पिछले महीने दिल्ली में रहकर लौटा था। सपना के परिजन शनिवार दोपहर को बैंक कॉलोनी में घर में आए थे और श्याम को चाकुओं से गोद दिया था।

बीचबचाव करने पर सपना घायल हुई थी। श्याम ने एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया है। श्याम की हत्या के बाद सुखीजा परिवार का सहारा तो छिन ही गया। साथ ही श्याम की पत्नी सपना की जिंदगी मझधार में है। सपना ने इंटरकॉस्ट मैरिज की थी। परिवार वालों ने शादी से खुश न होने के चलते वारदात को अंजाम दिया है। वे उनके धुर विरोधी हैं। ऐसे में उसकी जिंदगी मझधार में है। मां बोली, किसके सहारे रहूंगी
बैंक कॉलोनी में मौत की सूचना पर पहुंची तो मृतक की मां चंचल रानी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनके आंसू रुक नहीं रहे थे। महिलाएं उनको ढांढस बंधा रही थीं, लेकिन आंसू नहीं थम रहे थे। उधर, सिविल लाइन पुलिस ने सूचना मिलने पर शव कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम बाद में सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड ने किया।
अर्बन एस्टेट चौकी प्रभारी पवन कुमार की टीम ने सपना के भाई साहिल और महाबीर कॉलोनी निवासी मामा पवन उर्फ पोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को वीरवार को कोर्ट में पेश करेगी।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*