अमित शाह की रैली में सबसे आगे होंगी महिलाएं, देखिए क्या होगा पूरे दिन का कार्यक्रम

अमित शाह की रैली में सबसे आगे होंगी महिलाएं, देखिए क्या होगा पूरे दिन का कार्यक्रम

अमित शाह की रैली में सबसे आगे होंगी महिलाएं, देखिए क्या होगा पूरे दिन का कार्यक्रम
ऐसा पहली बार होगा, जब किसी प्रमुख राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रात को चंडीगढ़ में ही रहे हों। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार सुबह 10 बजे शहर में पहुंच जाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से ही सेक्टर-33 पार्टी कार्यालय तक कार और स्कूटर रैली का आयोजन किया जाएगा। शहर में पांच जगह पर शाह का भव्य स्वागत होगा। रैली में सबसे आगे एक्टिवा पर सवार महिलाएं होंगी। इन सभी महिलाओं ने भी भगवा रंग की पगड़ियां पहनी होंगी।

भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल और स्कूटर रैली में शामिल न हों। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। अमित शाह रात को यूटी गेस्ट हाउस में ही रुकेंगे और शनिवार सुबह शहर से निकल जाएंगे। इससे पहले शाह नवंबर माह में निगम चुनाव से पहले आए थे।
एयरपोर्ट से सेक्टर- 33 में भाजपा कार्यालय कमलम तक अमित शाह के काफिले में 200 गाड़ियां और 500 से अधिक टू व्हीलर होंगे। पार्टी के कार्यकर्ता सेक्टर 48, 47, 46, 45 और सेक्टर 33, 45 के क्रासिंग पर अमित शाह का स्वागत करेंगे

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*