Dust In Chandigarh

धूल की चादर से ढका ट्राईसिटी, धूल-मिट्टी ने बढ़ाई उमस

बुधवार दिनभर भीषण गर्मी और लू ने लोगों को खूब सताया। शाम को मौसम थोड़ा बदला और आसमान धूल से भर गया। धूप की तपिश तो कम हुई लेकिन उमस और बढ़ गई। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार धूल राजस्थान, पंजाब और हरियाणा से चंडीगढ़ की तरफ आई है।

इसकी वजह तापमान में नमी की कमी होना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42.3 और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को आसमान में धूल छाने के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

रात का तापमान बढ़ सकता है। डायरैक्टर सुरिंद्र पॉल ने बताया कि 15 जून को फिर से बारिश की संभावना है। इस बार मानसून जल्दी दस्तक दे सकता है। जून के अंत तक चंडीगढ़ में मानसून आ सकता है।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*