नई-पॉलिसी-के-तहत-ठेकों-की-टेंडर-प्रक्रिया-शुरू,-आवेदन-को-बचे-सिर्फ-दो-दिन

नई पॉलिसी के तहत ठेकों की टेंडर प्रक्रिया शुरू, आवेदन को बचे सिर्फ दो दिन

नई पॉलिसी के तहत ठेकों की टेंडर प्रक्रिया शुरू, आवेदन को बचे सिर्फ दो दिन
नई एक्साइज पॉलिसी के तहत ठेकों की अलॉटमेंट के लिए टेंडर प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई। पहले दिन ही ठेकों के लिए कई ओवदन आ गए। 4 अप्रैल तक इसके लिए आवेदन किया जा सकता है, लेकिन 4 अप्रैल को राम नवमी की छुट्टी होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में ड्राफ्ट बनवाने का समय सिर्फ सोमवार को ही होगा। जिन लोगों का ड्राफ्ट सोमवार को बन जाएगा वही मंगलवार को आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सेक्टर-17 स्थित असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर ऑफिस में आवेदन किया जा सकता है। 5 अप्रैल को टैगोर थिएटर में सुबह 10 बजे ठेकों की अलॉटमेंट होगी।

इस बार 99 की बजाए 77 ठेके अलॉट होंगे। मध्य और दक्षिण मार्ग पर बने शराब के ठेके बंद हो गए हैं। इन दोनों मार्गों पर बने ठेके 1 अप्रैल से बंद हो गए हैं। ठेके के मालिक अपने सामान को शिफ्ट कर रहे हैं। रविवार को भी सेक्टर-7, 8 के ठेकों को शिफ्ट करने का काम जारी रहा।

वित्त वर्ष 2017-18 की एक्साइज पॉलिसी के तहत 77 ठेकों का रिजर्व प्राइज 202.55 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। जो पिछले साल से करीब 25 करोड़ रुपये अधिक है। कोटा भी पिछले साल से 7.5 प्रूफ लीटर अधिक रखा गया है। इंडियन मेड फोरन लिकर (आईएमएफएल) का 74.25 लाख प्रूफ लीटर कोटा होगा। जबकि देसी शराब का 8.25 लाख प्रूफ लीटर रहेगा। दोनों का मिलाकर कोटा 82.50 लाख प्रूफ लीटर रहेगा। ठेके कम होने से रेवेन्यू का नुकसान न हो इसलिए शराब के रेट 15 प्रतिशत तक बढ़ेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *