Vaishno devi

नव वर्ष पर वैष्णो देवी में बढ़ सकती है भीड़, प्रतिदिन 50 हजार यात्रियों को ही दी जाएगी यात्रा की अनु

तीन साल के बाद जारी वर्ष में मां वैष्णो देवी की यात्रा में नया रिकार्ड कायम हुआ है। जारी वर्ष को समाप्त होने में कुछ दिन बाकी हंै लेकिन अब तक यात्रियों का आंकड़ा 80 लाख पार कर गया है। यह तीन साल में यात्रा का सबसे अधिक आंकड़ा है। जिसके चलते श्री माता वैष्णो देवी श्राइन वोर्ड व जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए व्याप्क प्रवंध किए हुए हैं। नव वर्ष पर यात्रियों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है। श्राइन बोर्ड ने निर्णय लिया है कि अगर ऐसा होता है तो प्रतिदिन सिर्फ पचास हजार यात्रियों को ही भवन जाने की अनुमति दी जाएगी।

जिला आयुक्त ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि यात्रियों की संख्य नव वर्ष पर अगर अधिक हो जाएगी तो उसे कंट्रोल करने के लिए 50 हजार के बाद यात्रियों को यात्रा पर्ची नहीं दी जाएगी। जो यात्री कटरा में रूक जाएगें उनके लिए रहने खाने के लिए जिला प्रशासन एवं श्राइन बोर्ड कटरा दृारा मिलकर प्रबंध किए गए हैं, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो सके।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*