drugs

पंजाब की महिलाओं को लेकर हुआ सनसनीखेज खुलासा

शहर में पी. जी. आई. की तरफ से राज्य के कई घरों में किए गए सर्वे के बाद पंजाब की महिलाओं के बारे सनसनीखेज़ खुलासा हुआ है। सर्वे के मुताबिक राज्य में 31 लाख पुरुष और 1 लाख महिलाएं नशे की आदी हो चुकी हैं। महिलाएं नशो के तौर पर हेरोइन, स्मैक, अफ़ीम, पोस्त और भुक्की का इस्तेमाल करने लगीं हैं।

नशे के जाल में में घरेलू, कामकाजी महिलाएं ही नहीं, बल्कि स्कूल -कालेज में पढ़ने वाली लड़कियां भी फसंती दिखार्इ दे रही हैं। घरेलू सर्वे में कहा गया है कि पंजाब में करीब 41 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्होंने ज़िंदगी में कभी ना कभी नशीले पदार्थों का इस्तेमाल किया है। नशे के आदी हो चुके 32 लाख लोगों में से करीब 1 लाख महिलाए हैं। सर्वे में शराब और तम्बाकू को ग़ैर कानूनी नशा नहीं करार दिया गया है।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*