Hookah Bar Ban In Punjab

पंजाब कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, राज्य में हुक्का बार पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में इस बार बेहद ऐतिहासिक फैसला लिया गया है, जिसके चलते लोग अब हुक्का नहीं गुड़गुड़ा पाएंगे। दरअसल, पंजाब मंत्रिमंडल ने सूबे में हुक्का बार पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अब तक राज्य सरकार हुक्का बार पर हर दो महीने के बाद अस्थायी प्रतिबंध लगाती थी।

सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कोटपा-2003 में संशोधन किया गया। इसके तहत सूबे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री और उपभोग पर नियंत्रण करने का फैसला लिया गया है। साथ ही हुक्का बार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। संशोधित बिल विधानसभा में पेश होगा, जहां इसे कानून का रूप दे दिया जाएगा।

इसके अलावा, अब मुख्यमंत्री समेत विधानसभा के सभी सदस्य अपना इनकम टैक्स खुद अदा करेंगे। अब तक इनका इनकम टैक्स सरकार अदा कर रही थी। मंत्रिमंडल ने इस संबंध में एक्ट में संशोधन को मंजूरी दे दी है। बैठक में सरकार ने अनाधिकृत कालोनियों को नियमित करने संबंधी बिल विधानसभा के बजट सत्र में पेश किए जाने को भी हरी झंडी दे दी।

प्रदेश में नौकरी करने वाले एमबीबीएस डाक्टरों को प्रबोशन पीरियड से ही पूरा वेतन देने के फैसले पर मुहर लगा दी गई है।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*