Miss World Manushi Chillar

पीरियड्स के प्रति जागरूकता फैला रहीं मिस वर्ल्ड; स्क्रिप्ट पसंद आई तो एक्टिंग करेंगी

मानुषी छिल्लर से 17 साल पहले प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड चुनी गई थीं। अब तक 6 भारतीय महिलाएं ये ताज हासिल कर चुकी हैं।

दुनिया की 117 सुंदरियों को पीछे छोड़कर मिस वर्ल्ड, 2017 का ताज हासिल करने वाली भारत की मानुषी छिल्लर (20) हार्ट स्पेशलिस्ट बनना चाहती हैं। फिलहाल, वे सोनीपत मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकंड ईयर की स्टूडेंट हैं। कोच रीता गंगवानी ने बताया कि फिलहाल, मानुषी पढ़ाई पूरे करने पर फोकस कर रही हैं। अगर स्क्रिप्ट पसंद आई तो बॉलीवुड में करियर के बारे में सोचेंगे। वह पीरियड्स के प्रति लोगों में जागरुकता फैल रही हैं। मानुषी ने चीन के सनाया शहर में शनिवार को हुए मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट के ग्रैंड फिनाले में खिताब जीता। बता दें कि मानुषी से 17 साल पहले प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड चुनी गई थीं।

मानुषी ननिहाल और पड़ोसियों में जश्न का माहौल

– शनिवार शाम बेटी को ताज मिलने के बाद मानुषी की फैमिली की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रोहतक में रहने वाली नानी सावित्री सहरावत ने लोगों को मिठाई बांटी और जश्न मनाया।

– उधर, दिल्ली के तीमारपुर इलाके में मानुषी छिल्लर के पड़ोसियों और दोस्तों ने केक काटकर देश को मिली कामयाबी को सेलिब्रेट किया। एक-दूसरे का मुंह मीठा किया और पटाखे फोड़कर डांस भी किया।

स्क्रिप्ट पसंद आई तो एक्टिंग के बारे में सोचेंगे: कोच

– रिटायर्ड लेफ्टिनेंट, रीता गंगवानी मिस वर्ल्ड मानुषी चिल्लर की कोच हैं। उन्होंने कहा, ”मुझे गर्व है कि वह ताज लेकर भारत लौटेंगी, जिसका हमें सालों से इंतजार था। मानुषी मानवता के लिए काम करना चाहती हैं, पीरियड्स के प्रति लोगों में जागरुकता फैल रही हैं। इसे मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में काफी सराहा गया।”

– ”फिलहाल, मानुषी पढ़ाई पूरे करने पर फोकस कर रही हैं और हार्ट स्पेशलिस्ट बनना चाहती हैं। अगर कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिलती है तो इस पर विचार कर सकते हैं। बॉलीवुड में भी करियर बना सकती हैं।”

मानुषी को बचपन से सजने-संवरने का शौक: नानी

– रोहतक में रहने वाली नानी सावित्री सहरावत ने बताया कि मानुषी को बचपन से ही सजने-संवरने का काफी शौक रहा है। उसका बचपन गुड्डे-गुड़ियों में नहीं बिंदी, काजल, चूड़ियों और चुनरी आदि से संवरने में बीता। 3 साल की उम्र से ही नई ड्रेस पहनने का शौक शुरू हो गया था।

– वह पेंटिंग और कुचीपुड़ी डांस में भी उतनी ही अच्छी हैं। इसके अलावा पेट्स और स्टडी से भी बहुत प्यार है, इसलिए हमेशा टॉपर रही है। वह खुद ही नहीं सजती थी, बल्कि अपने साथ उन्हें भी सजाना शुरू कर देती। कॉलेज से रोहतक पास होने के चलते हर हफ्ते शनिवार-रविवार को ननिहाल आ जाती है।

पेरेंट्स ने साथ में की डॉक्टर की पढ़ाई

– मानुषी के पेरेंट्स ने रोहतक के ही पीजीआईएमएस कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की। बाद में दोनों जीवनसाथी बन गए। अब पिता डॉ. मित्रबसु सेंट्रल गर्वमेंट के डीआरडीओ डिपार्टमेंट में मेडिकल ऑफिसर हैं और मां डॉ. नीलम दिल्ली के गवर्नमेंट हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं।

– फिलहाल डॉ. मित्रबसु और नीलम छिल्लर मानुषी के साथ चीन गए हैं।

मानुषी के लिए किसने क्या कहा?

– 17 साल पहले मिस वर्ल्ड चुनी गईं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया, ”अब हमारे पास उत्तराधिकारी है। मिस वर्ल्ड चुने जाने पर मानुषी छिल्लर को बधाई। खुशी मनाएं और इस कामयाबी को एंजॉय करें।”

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ”बधाई मानुषी छिल्लर। आपकी इस उपलब्धि पर देश को गर्व है।”

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*