Vinod Kambli

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और पत्नी एंड्रिया पर मारपीट का आरोप, FIR हुई दर्ज

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर विवादों में फंसते दिख रहे हैं। मुंबई के एक परिवार ने कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर 58 साल के एक शख्स के साथ मारपीट की। वहीं इस संबंध में कांबली ने क्रॉस एफआइआर दर्ज कराने की बात कही है। यह मामला रविवार दोपहर मुंबई के एक मॉल का है।

दरअसल, रविवार की दोपहर मॉल में राजेंद्र कुमार का हाथ कांबली की पत्नी एंड्रिया को छू गया। इसी बात पर नाराज होकर कांबली ने 58 वर्षीय बुजुर्ग को घूंसा मार दिया। घटना के दौरान पीड़ित के साथ उनकी पोती भी थी, जिसे वह गेम जोन से फूड कोर्ट लेकर आ रहे थे।

राजेंद्र कुमार के बेटे अंकुर की माने तो, ‘रविवार का दिन होने की वजह से मॉल में भीड़भाड़ थी। कुछ पलों तक उन्हें पता ही नहीं चला कि क्या हो रहा है। वह फूड कोर्ट आए और उन्होंने हमें यह घटना बताई। जिसके बाद मैं मामला सुलझाने कांबली के पास गया तो वहां मुझे धक्का देकर गंदी गालियां दी गई।

उन्होंने कहा, ‘कांबली की पत्नी ने अपनी सैंडिल निकाली और मुझे पीटने के लिए तैयार खड़ी थीं। मैं तो उन्हें यह बताने गया था कि हम उनका सम्मान करते हैं और यह गलती से हो गया होगा। उनके ऐसे व्यवहार के बाद हम पुलिस स्टेशन गए और शिकायत दर्ज कराई।’ अंकुर के हाथ में भी नाखूनों की खरोंचें आई हुई हैं।

राजकुमार एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी हैं और उनके बेटे एक बिजनेसमैन हैं। दूसरा बेटा बॉलीवुड का नामचीन सिंगर अंकित तिवारी है। इस मामले में बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 504 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर किसी का अपमान करना) और धारा 323 (हिंसक रूप से किसी को दंडित करके नुकसान पहुंचाना) में केस दर्ज किया गया है।

इस बारे में पूर्व क्रिकेटर कांबली से बात करने पर उन्होंने कहा, ‘उस आदमी ने मेरी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया. मुझे उसके खिलाफ केस दर्ज करना चाहिए. उसने मेरी पत्नी को गलत तरीके से टच किया था. मैंने मुंबई पुलिस को इस बारे में ट्वीट किया है। हम इस केस में फॉलो अप करेंगे।’

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*