Prince Narula

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी के डेट का हुआ खुलासा, इस दिन बनेंगे दूल्हा-दुल्हन

बिग-बॉस सीजन 9 में शुरू हुई प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की लव स्टोरी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। बीते कई दिनों से इन दोनों की शादी की खबरें सामने आ रही थी लेकिन कन्फर्म नहीं थी कि आखिर कब ये दोनों दूल्हा-दुल्हन बनने वाले हैं लेकिन अब इस राज से पर्दा उठ चुका है।

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी की डेट सामने आ चुकी हैं। दोनों 12 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें कि यह दोनों लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और अब जाकर इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। इस शादी को लेकर न सिर्फ यह दोनों एक्साइटेंड हैं बल्कि इन दोनों के परिवार वाले भी काफी खुश हैं।

सूत्रों की माने तो इन दोनों के परिवार वालों ने शादी की तैयारियों भी शुरू कर दी हैं और शॉपिंग करने लगे हैं। इस शादी को लेकर प्रिंस ने मीडिया को इस बात की जानकारी भी दी है कि यह शादी मुंबई में होगी और सिख रीति-रिवाज के साथ होगी। यहां तक की शादी से दो दिन पहले 10 अक्टूबर को मेंहदी, संगीत और एक कॉकटेल पार्टी का आयोजन है।

प्रिंस और युविका की शादी मुंबई के सन एंड सैंड होटल में होगी। मुंबई में शादी होने के यह दोनों चंडीगढ़ जाएंगे, वहां कुछ खास लोगों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन होगी। शादी के बाद आमतौर पर लोग हनीमून पर जाया करते हैं लेकिन यह दोनों ऐसा नहीं करेंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन्हें अपना-अपना काम खत्म करना है। इसके बाद शायद यह दोनों कहीं हनीमून पर जाने का प्लान करें।

गौरलतब है कि इन दोनों की पहली मुलाकात बिग बॉस सीजन 9 में हुई थी और बस वहीं से इन दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई। बिग बॉस के घर में पहले यह दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बने, यहां तक प्रिंस ने एक दफा वहीं पर युविका को प्रपोज भी किया था

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*