Sonali Bendre

प्रियंका चोपड़ा के साथ सोनाली बेंद्रे ने की खूब मस्ती, न्यूयॉर्क के सड़कों पर आईं नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे कैंसर का इलाज कराने के लिए इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। पिछले दिनों ऋषि कपूर के साथ उन्हें स्पॉट किया गया। ऋषि कपूर भी अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए अमेरिका में हैं। सोनाली बेंद्रे को जब भी मौका मिलता है वो मस्ती से नहीं चूकती हैं।

सोनाली बेंद्रे को प्रियंका चोपड़ा के साथ न्यूयॉर्क में स्पॉट किया गया। प्रियंका, सोनाली की तबीयत के बारे में जानने पहुंची थीं। जहां मौका देखकर दोनों घूमने निकल पड़े। तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों ने खूब मस्ती की। इस दौरान हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर, मॉडल डाना सुपनिक और सेलिब्रिटीज स्टाइलिस्ट मिमी कटरेल भी नजर आईं।

तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बुधवार को टिफनी के न्यू कलेक्शन की लॉन्चिंग इवेंट में हिस्सा लेने पहुंची थीं। प्रियंका इससे पहले ऋषि कपूर से भी मिली थीं।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*