Rain

बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान, किसान हुए परेशान

बारिश ने पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ समेत दोनों राज्यों को भिगो दिया। बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुक्सान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में डबवाली, कुरुक्षेत्र, पिहोवा, भिवानी, कैथल, झज्जर, करनाल और पंचकूला में बौछारें पड़ीं।

चंडीगढ़ में भी आज सुबह बारिश हुई। इसमें गेहूं की पकी हुई फसल के साथ-साथ अन्य फसलों को भी भारी नुक्सान पहुंचा है। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी भारी बारिश और ओलावृष्टि ने ज्यादा तबाही मचाई है। जिसकी वजह से सरसों की फसल को भारी नुक्सान हुआ है।

किसानों ने बताया कि गेहूं की 80 फीसदी फसल को नुक्सान पहुंचा है। उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की है। उन्होंने गेहूं की खरीद पर 2 प्रतिशत नमी की मात्रा पर छूट देने की मांग की।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*