20 Years Jail To Rapist Father

बेटियों से दुराचार करने वाले दोषी पिता को 20 साल की सजा

अपनी ही बेटियों से शारीरिक छेड़छाड़ और दुराचार मामले में दोषी पिता को अदालत ने 20 साल कैद की सजा सुनाते हुए 2.05 लाख का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि में से एक-एक लाख बतौर मुआवजा दोनों पीड़ित बेटियों को देने के आदेश दिए ए हैं। बता दें कि पिछले साल आई.टी. पार्क थाना पुलिस ने दोनों बच्चियों द्वारा चाइल्ड हैल्पलाइन में शिकायत के बाद उनके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया था।

25 सितंबर 2017 को थाना पुलिस को दी शिकायत में 16 वर्षीय पीड़िता ने कहा था कि, उसकी मां का देहांत हो चुका था। पिता उससे शारीरिक छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करते थे। जिस कारण वह ताया के साथ रह रही थीं। वहीं उसकी 7 साल की छोटी बहन और 4 वर्षीय भाई पिता के साथ मकान के ही ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे।

24 सितंबर को बड़ी बहन को छोटी बहन ने उसे बताया कि पिता उससे गलत हरकतें करते हैं। उसके प्राइवेट पार्ट से छेडख़ानी करते हैं। बड़ी बहन ने पास स्थित डिस्पैंसरी में महिला डॉक्टर को जानकारी दी। डॉक्टर ने चाइल्ड हैल्पलाइन को सूचित किया। हैल्पलाइन टीम ने दोनों बच्चियों की काऊंसलिंग में पाया कि दोषी पहले बड़ी और फिर छोटी बेटी से शारीरिक छेड़छाड़ कर चुका है।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*