Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर की दादी कृष्णा राज कपूर ने दुनिया को कहा अलविदा, 87 की उम्र में निधन

बॉलीवुड अभिनेता राजकपूर की पत्नी और रणबीर कपूर की दादी कृष्णा राजकपूर ने आज सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया। जानकारी के मुताबिक वह काफी समय से बीमार चल रही थीं और सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। कृष्णा कपूर के निधन से पूरे बॉलीवुड जगत में शोक की लहर डूब गई। बॉलीवुड की जानी मानी हस्‍तियों का ऋषि कूपर के घर पर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। कृष्णा कपूर ने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

इस बात की जानकारी बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। उन्होंने लिखा, मेरी संवेदना पूरे कपूर परिवार के साथ है। कृष्णा राज कपूर अब इस दुनिया में नहीं रही। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।

वहीं बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट करते वक्त लिखा कि श्रीमती कृष्णा राजकूपर ने निधन से काफी गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मेरी संवेदना पूरे कपूर परिवार और नंदा परिवार के साथ है। ओम शांति।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*