Pomegranate Mocktail

रेसिपी: घर पर बनाएं स्वादिष्ट अनार मॉकटेल

सामग्री

  • अनार का दाना- 3 चम्मच
  • पूदीना- 1 गुच्छा
  • नीबू का टुकड़ा- 2
  • अनार का जूस- 1 लीटर
  • लेमनेड- 1/2 लीटर

  • विधि

    जिस दिन आपको यह मोजिटो बनाना है, उससे एक दिन पहले आइस ट्रे के सभी खानों में अनार के दाने डालें। ऊपर से पानी डालें और फ्रीजर में जमने के लिए रख दें। पुदीना की पत्तियों को साफ करके अच्छी तरह से धो लें और दो हिस्सों में बांट दें। एक बड़े जग में पुदीना की पत्तियां और नीबू के टुकड़े डालें और मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं ताकि नीबू और पुदीना का फ्लेवर अच्छी तरह से निकल सके। अनार का जूस और लेमनेड को जग में डालकर मिलाएं। सर्विंग गिलास में अनार वाला आइस क्यूब डालें। तैयार मोजिटो को सर्विंग गिलास में छानकर डालें। पुदीना की पत्ती और नीबू के स्लाइस से सजा कर पेश करें।

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *