Mahaakshay

शादी से 6 दिन पहले मिथुन के बेटे पर लगा रेप का आरोप, इस एक्ट्रेस संग लेंगे सात फेरे

बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली और उनके बेटे महाअक्षय पर रेप का आरोप लगा है। भोजपुरी फिल्मों की एक एक्ट्रेस ने दोनों पर धोखाधड़ी, अबॉर्शन और रेप की शिकायत दर्ज कराई है। महाक्षय चक्रवर्ती की शादी इसी महीने की 7 तारीख को होने वाली है।

महाक्षय चक्रवर्ती का रोका कुछ महीने पहले ही मदालसा शर्मा से हुआ है। मदालसा के पिता फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर सुभाष शर्मा हैं। उनकी मां शीला शर्मा खुद भी एक एक्ट्रेस हैं। 1988 में आई फिल्म महाभारत में शीला शर्मा ने देवकी का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो राजश्री प्रोडक्शन की हिट फिल्म ‘नदिया के पार’ और ‘यस बॉस’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

मदालसा खुद भी एक एक्ट्रेस हैं, उन्होंने साल 2009 में तेलुगू फिल्म ‘फिटिंग’ से डेब्यू किया था। इसके अलावा मदालसा ने कन्नड़ फिल्म ‘शौर्य’ में भी एक्टिंग की है। फिल्मों के अलावा मदालसा अपनी बोल्ड तस्वीरों के लिए भी जानी जाती हैं। वो आए दिन इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

महाक्षय और मदालसा की शादी ऊटी के ‘होटल द मोनार्क’ में होगी। शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है हालांकि अभी तक किसी सितारे के शादी में पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई है।

मिथुन चक्रवर्ती ने बेटे की शादी को काफी गुपचुप तरीके से रखा है लेकिन मीडिया भी कहां पीछे रहने वाला था। ऐसे में रिपोर्ट्स की मानें तो महाक्षय और मदालसा की सगाई मार्च में हुई थी। सगाई का फंक्शन मुंबई के मड आईसलैंड हाउस में रखा गया था।

महाअक्षय ने साल 2008 में फिल्म ‘जिम्मी’ से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद वो ‘द मर्डरर’, ‘हांटेड’, ‘लूट’ और ‘रॉकी’ जैसी फिल्मों में नजर आए। इन दिनों वो अपने टीवी शो ‘GAMA’में बिजी हैं। जिसके लिए वो US भी गए थे। यहां महाअक्षय रेसलिंग की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इस शो को मिमोह और सलमान खान प्रोड्यूस करने वाले हैं।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*