Janhvi Kapoor

श्रीदेवी ने बेटी के जन्मदिन के लिए कर रखीं थीं ये तैयारियां, आज 21 साल की हो गईं जान्हवी

बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी की मौत के बाद अभी भी उनका पूरा परिवार सदमे में है। इस बीच आज यानी 6 मार्च को उनकी बड़ी बेटी जान्हवी कपूर का जन्मदिन है। जान्हवी आज 21 साल की हो गईं हैं।

श्रीदेवी हर साल अपनी बेटियों का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाती हैं। इस साल भी श्रीदेवी ने करीब 1 महीने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। वो जान्हवी को बर्थडे सरप्राइज देना चाहती थीं। यही नहीं श्रीदेवी जब दुबई में थीं तो वो जान्हवी के लिए बहुत सारी शॉपिंग करने वालीं थीं। बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने के बाद उनका शॉपिंग का प्लान था इसलिए वो दुबई में रुकी भी थीं लेकिन उनका ये सपना पूरा नहीं हो सका है और बेटी के जन्मदिन से पहले ही उन्होंने दुनिया कोअलविदा कह दिया।

वैसे तो कपूर खानदान श्रीदेवी के निधन के बाद कोई सेलिब्रेशन करना नहीं चाहता लेकिन श्रीदेवी की इच्छा थी कि जान्हवी का 21वां बर्थडे धूमधाम से मनाया जाए। इस वजह से उनके पति बोनी कपूर ने फैसला किया कि जान्हवी के बर्थडे पर एक छोटी सी बर्थडे पार्टी रखी जाए। बर्थडे के दिन एक डिनर का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें केवल परिवार के लोग शामिल होंगे।

बता दें कि, श्रीदेवी की मौत दुबई के होटल में हुई। उस वक्त जाह्नवी अपनी डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग कर रहीं थीं। श्रीदेवी की मौत के बाद से शूटिंग भी ठप्प पड़ी हुई है। उनका दिल इस कदर टूट गया है कि काम करने तक की इच्छा नहीं हो रही। वाकई में इस उम्र में जाह्नवी और खुशी को मां की सख्त जरूरत थी। वैसे श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर अपनी चचेरी बहनों का पूरा ख्याल रख रहे हैं।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*