Karisma Kapoor

सलमान-करीना के रिश्ते पर करिश्मा कपूर ने किया बड़ा खुलासा, जानकर सैफ को लग सकता है बुरा

करीना और सलमान खान की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कई बार धूम मचा चुकी है। चाहे ‘बजरंगी भाईजान’ फिल्म हो या फिर ‘बॉडीगार्ड’। इन फिल्मों में दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया। हालांकि सलमान न केवल करीना बल्कि करिश्मा कपूर के साथ भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। यहां तक कि 90 के दशक में करिश्मा और सलमान को ऑन स्क्रीन पसंदीदा कपल के तौर पर भी देखा जाने लगा था। हाल ही में करिश्मा एक शो का हिस्सा बनीं। इस दौरान करिश्मा ने सलमान और करीना को लेकर जो बात बताई उसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।

दरअसल, करिश्मा कपूर ‘एंटरटेनमेंट की रात -लिमिटेड एडिशन’ शो में आईं। यह शो जल्द ही टेलीकास्ट होगा। इस शो के दौरान करिश्मा ने कई राज से पर्दा उठाया। इस दौरान जब उनसे करीना और सलमान के रिश्ते को लेकर सवाल किया तो करिश्मा ने ऐसी बात बताई जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

करिश्मा कपूर ने कहा – ‘सलमान करीना की बजाय मेरे ज्यादा करीबी दोस्त हैं। हम लोग एक स्ट्रांग बांड शेयर करते हैं। सलमान करीना का छोटी बहन की तरह ख्याल रखते हैं। यहां तक कि वो अभी भी करीना को बच्ची ही समझते हैं।’ गौरतलब है कि सलमान और करिश्मा ने एक साथ कई फिल्मो में काम किया है जिसमें बीवी नंबर वन, अंदाज अपना अपना, जुड़वा और दुल्हन हम ले जाएंगे शामिल हैं।

इस शो में करिश्मा ने बताया कि उन्होंने ‘बॉडीगार्ड’ फिल्म में छाया के किरदार के लिए अपनी आवाज भी दी थी। जब करिश्मा से पूछा गया कि वह अब किस तरह की फिल्में करना चाहती हैं तो करिश्मा ने कहा – ‘अब तक हर तरह की नंबर वन फिल्में कर चुकी हूं। अब मम्मी नंबर वन तरह की फिल्में करना चाहती हूं। इसमें एक मां के रोल को अच्छी तरह से दिखाया जाएगा। साथ ही दिखाया जाएगा कि एक मां अपने बच्चों से किस तरह का बॉन्ड शेयर करती है।’

आपको बता दें, करिश्मा आखिरी बार साल 2012 में आई फिल्म ‘डेंजरस इश्क’ में नजर आई थीं। इसके बाद 2013 में ‘बॉम्बे टॉकीज’ में दिखीं। यह दोनों ही फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं। हालांकि करिश्मा जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ में केमियो में दिखेंगी। जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट, रानी मुखर्जी भी शामिल हैं। ‘जीरो’ फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *