Salman Khan

सलमान खान ने दोस्त के निधन के बाद उसकी बेटी को बनाया बहन, शादी में कन्यादान तक किया लेकिन…

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर कोई सलमान खान का दोस्त बनने के लिए परेशान रहता है । लेकिन इंडस्ट्री में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनसे सलमान ने खुद आगे बढ़कर दोस्ती की है । इतना ही नहीं, उन्हें अपने परिवार का हिस्सा तक बनाया है। इन्हीं में से एक नाम श्वेता रोहिरा का है ।

श्वेता बॉलीवुड के ‘बजरंगी भाईजान’ की मुंहबोली बहन हैं । हर रक्षाबंधन पर श्वेता, सलमान को राखी बांधती हैं । श्वेता के पिता सुनील रोहिरा और सलमान बहुत अच्छे दोस्त थे । दोनों साथ में घूमते-फिरते थे । सुनील के निधन के बाद सलमान ने श्वेता की जिम्मेदारी उठा ली और उन्हें अपनी बहन बना लिया ।

श्वेता का एक भाई सिद्धार्थ भी है और सलामन दोनों को संभालते हैं । दोनों सलमान के परिवार के भी बेहद करीब हैं । साल 2014 में सलमान ने ही श्वेता की शादी पुलकित सम्राट से करवाई थी । साथ ही श्वेता का कन्यादान भी सलमान ने किया था । लेकिन एक साल में ही पुलकित और श्वेता का तलाक हो गया ।

एक इंटरव्यू में श्वेता ने बताया था कि उनकी सलमान से किन परिस्थितियों में मुलाकात हुई थी । श्वेता कहती हैं, ‘मैं सातवीं क्लास में पढ़ती थी । एक दिन मैं गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर थी, मेरे साथ कई दोस्त भी थे । मैंने वहां सलमान को बताया कि मैं उनको एक बार राखी बांध चुकी हूं । उसके बाद से सलमान और मेरा रिश्ता जुड़ गया ।’

श्वेता प्रोफेशनली एक जर्नलिस्ट हैं और बुटीक भी चलाती हैं । एक इंटरव्यू के दौरान श्वेता की पुलकित से मुलाकात हुई थी । तभी से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था । शादी के एक साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया । श्वेता का कहना था कि पुलकित ने अपने परिवार के लिए उनसे रिश्ता खत्म कर दिया ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *