Click here to more informations

सीजन का सबसे घना कोहरा, चार डिग्री गिरा तापमान

सर्दी से पिछले दस दिनों तक राहत के बाद सोमवार को अचानक से मौसम में बदलाव आ गया। पूरा ट्राईसिटी घने कोहरे की चपेट में आ गया। इससे पारे में भी गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बताया कि रात के वक्त करीब 50 मीटर की विजिबिलिटी दर्ज की गई, जबकि सुबह के वक्त 750 मीटर दर्ज की गई, जो इस सीजन की अब तक की सबसे कम विजबिलिटी रिकार्ड हुई है। मौसम विभाग ने बताया है कि फिलहाल अगले चार से पांच दिन कोहरे से छुटकारा मिलने की संभावना नहीं है। दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि चंडीगढ़ में एयरपोर्ट इलाके में 16.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था, जबकि शहर में अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री कम थे। रविवार के मुकाबले सोमवार के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट थी।

हालांकि, रात का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। रविवार रात का तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था।

कोहरा और तापमान कम होने से हल्की सर्द हवाएं भी चलीं। इससे और ज्यादा ठंडक महसूस हुई। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे के बाद कुछ देर के लिए धूप निकली। हालांकि धूप हल्की थी। मगर फिर भी लोगों के चेहरे पर रौनक दिखी। करीब डेढ़ घंटे धूप रही। उसके बाद फिर चली गई।

अभी और गिरेगा तापमान

मौसम विभाग से जुड़े वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले तीन से चार दिन में दिन व रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। दिन के तापमान में करीब चार से पांच डिग्री और रात के तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

आगामी तीन दिन चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 18 से 14 डिग्री और न्यूनतम तापमन 6 से सात डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है। चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब में अगले तीन दिन घना कोहरा रहने की पूरी संभावना है।

किस शहर का कितना तापमान

शहर अधिकतम तापमान
चंडीगढ़ 18.1
शिमला 12.2
अंबाला 13.3
पटियाला 14.4
करनाल 11.0
अमृतसर 13.6
लुधियाना 15.0

अगले तीन दिन घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन व रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। इस हफ्ते बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*