Sonam Kapoor

सोनम-आनंद की शादी पर भाई हर्षवर्धन ने लिखा कुछ ऐसा, पढ़कर आप भी हो जाएंगे इमोशनल

सोनम कपूर और उनके ब्वॉफ्रेंड आनंद आहूजा 8 मई को मुंबई में शादी कर रहे हैं। बीती रात सोनम की संगीत और मेहंदी सेरेमनी हुई। इस सेरेमनी में बॉलीवुड के लगभग सभी सितारें नजर आए। सोनम कपूर की मेहंदी सेरेमनी और आफ्टर पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही हैं। इस बीच एक तस्वीर ऐसी भी पोस्ट की गई जिसे देखने के बाद कोई भी भाई अपनी बहन के लिए इमोशन हो जाएगा।

यह तस्वीर सोनम के छोटे भाई हर्षवर्धन कपूर ने भावुक हो कर अपनी बहन के लिए इंस्टाग्राम पर शेयर की। फोटो में वह काफी खुश नजर आ रहे हैं लेकिन भाई हर्षवर्धन का मैसेज आपको इमोशनल जरूर कर देगा।

हर्षवर्धन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘भावेश जोशी एंड वीरास… ये मुस्कान सिर्फ और सिर्फ इसलिए है क्योंकि ये सोनम की शादी है। इस फोटो में सोनम बीच में बैठीं दिख रही हैं और एक ओर हर्षवर्धन और दूसरी ओर सोनम की बहन रिया कपूर है।

फोटो में सोनम ने अपने भाई को प्यार के पकड़ा हुआ है वहीं दूसरे हाथ से सोनम ने बहन रिया को गले से लगाया है। हर्षवर्धन कपूर के अलावा सोनम के संगीत और मेहंदी पर बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारें नजर आए। इस मौके पर रेखा सफेद साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थीं।

बता दें कि आज दोपहर सोनम और आनंद शादी के बंधंन में बंध जाएंगे। दोनों की पहली मुलाकात साल 2014 में हुई थी। 4 साल डेटिंग करने के बाद जोड़ी आज शादी के बंधन में बंधने को तैयार है। कपूर खानदान में करीब 30 साल बाद डोली उठने वाली है। इसलिए कपूर खानदान के साथ-साथ पूरा बॉलीवुड भी एक्साइटेड है।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*